Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

गिरवी रखी मोटरसाइकिल से NCR क्षेत्र में करते थे लूट सुनार सहित पांच गिरफ्तार



24x7 गाजियाबाद न्यूज़

जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने सोमवार को वैशाली सेक्टर पांच व छह की पुलिया के पास से चार शातिर लुटेरों को लूट का माल खरीदने वाले सुनार के साथ गिरफ्तार किया। लुटेरे गिरवी रखी मोटरसाइकिल से लूट करते थे। उनमें तीन सगे भाई शामिल हैं।


क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि आरोपितों की पहचान रिजवान उर्फ नदीम, मोहम्मद खालिद, आरिफ व आसिफ निवासीगण मुल्ला कालोनी गाजीपुर दिल्ली और सुंदरलाल निवासी कोंडली सब्जी मंडी नियर हरिजन बस्ती दिल्ली के रूप में हुई। उनके पास से इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से लूटी गई संगीता नेगी, ऋचा गुप्ता, सुधा देवी, रजत, गौरव गौतम, संदीप जैन, संजय कुमार, स्वाति त्यागी व उपेंद्र शर्मा की चेन बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें:- पवन मावी पर हुई दो fir दर्ज

इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि नौवीं फेल रिजवान गिरोह का सरगना है। लोगों को भ्रमित करने के लिए फर्नीचर का काम करता है। उसने पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों मोहम्मद खालिद, आरिफ व आसिफ के साथ मिलकर गिरोह बनाया था। 


आरिफ ने मेरठ के रहने वाले शोएब नामक युवक की मोटरसाइकिल 25 हजार रुपये में गिरवी रखी थी। उसके नंबर प्लेट के कुछ अंक मिटा दिए थे। उसी मोटरसाइकिल से लूट करते थे। खालिद, आरिफ व आसिफ में से किसी एक को पीछे बैठाकर रिजवान मोटरसाइकिल चलाता था। दिल्ली से यहां आकर लूट करता था।


पुलिस की पूछताछ में पता लगा है कि आरोपितों ने करीब सौ लोगों के साथ लूट की है। इनके निशाने पर सोने की चेन रहती थी। लूट के दौरान अगर कोई विरोध करता था, तो उन्हें असलहा दिखाकर गोली मारने की धमकी देते थे। उनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस व लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं, सुनार सुंदरलाल उनसे लूटी हुई चेन तीन से 15 हजार रुपये तक में खरीदता था।

close