लोनी से बसपा प्रत्याशी ने किया घोषणा पत्र जारी
देखिए वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सोमवार को बसपा समर्थित उम्मीदवार ने घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर दो निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा बसपा समर्थित उम्मीदवार को समर्थन देने से समर्थकों में खुशी का माहौल है।
बसपा समर्थित प्रत्याशी अनिल शर्मा ने सोमवार को लोनी गाजियाबाद मार्ग स्थित न्यू आदर्श इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यो की रूपरेखा बताई। उन्होंने बच्चों के पढ़ने के लिए पुस्तकालय बनवाने समेत शिक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयासों को साझा किया। दो निर्दलीय प्रत्याशियों अंकित शर्मा और सुनील शर्मा ने बसपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन सौंपा। जिस पर समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रत्याशी ने समर्थकों से चुनाव में प्रत्येक वोटर तक घोषणा पत्र की जानकारी पहुंचाने की बात कही।
लोनी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज।
लोनी। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड-13 की भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंशू मावी उनके पति सूरज व ससुर ईश्वर मावी के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें:- पवन मावी पर हुई दो fir दर्ज
लोनी थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी गनौली व खरखडी गांव में एक दर्जन चार पहिया वाहनों में सवार 50-60 समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए एवं पोस्टर चिपकाते हुए बाहुबल का प्रयोग करते हुए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान कोविड नियमों की भी अनदेखी की जा रही थी।
