Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में जर्जर मकान की छत गिरी महिला समेत चार घायल।



देखिए वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज़-शहजाद इदरीसी

कोतवाली क्षेत्र की पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में सोमवार दोपहर दो मंजिला जर्जर मकान की छत भरभरा कर गिर गई, जिससे मकान में मौजूद महिला समेत चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया।


मुस्तफाबाद कॉलोनी में इरफान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके कॉलोनी में दो मकान है पैतृक मकान के जर्जर होने से उनका परिवार दूसरे मकान में रह रहे थे। पैतृक मकान का निर्माण कार्य के चलते 2 दिन से मजदूरों कार्य कर रहे थे। सोमवार को मजदूरों के 9:00 से कार्य बंद था। 

लोनी में जर्जर मकान की छत गिरी महिला समेत चार घायल।

यह भी पढ़ें:- पवन मावी पर हुई दो fir दर्ज

दोपहर करीब 1 बजे स्वजन मकान के प्रथम तल पर बैठे हुए थे। तभी अचानक मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। जिससे मौके पर मौजूद 65 वर्षीय उनकी माता रशीदन, 19 वर्षीय भाई नौशाद, भतीजे अरमान और सुहेल घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को बचाने पहुंचे पड़ोसी गुलफाम के सिर पर भी चोट आई है।

close