Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

24 घंटे में ऑक्सीजन लेकर झारखंड से गाजियाबाद पहुंचे देवेंद्र शर्मा


24 घंटे में ऑक्सीजन लेकर झारखंड से गाजियाबाद पहुंचे देवेंद्र शर्मा

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

ऑक्सीजन ना होने की बात कहकर अस्पताल मरीज के परिजनों को ही इंतजाम करने को कह रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में किस तरह से लोग एक दूसरे की मदद कर रहे है, इसका एक उदाहरण झारखंड के देवेंद्र शर्मा ने दिखाया है। देवेंद्र को जब पता चला कि गाजियाबाद में भर्ती उनके कोरोना पॉजिटिव दोस्त को ऑक्सीजन की जरूरत है तो वो 24 घंटे में झारखंड से गाजियाबाद आ गए, साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम भी कर लाए।


संजय सक्सेना और देवेंद्र शर्मा झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं। देवेंद्र बोकारो में ही रहते हैं जबकि संजय सक्सेना दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहे रहे हैं। संजय सक्सेना हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे लेकिन 24 अप्रैल को अस्पताल ने कह दिया कि ऑक्सीजन ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे और चलेगी, इसके बाद वो कुछ नहीं कर सकते। ऑक्सीजन का इंतजाम मरीज के परिजन को करना होगा।

यह भी पढ़ें:- देश के नामी न्यूरोलॉजिस्ट डेढ़ लाख तक में बेच रहे थे रेमडेसिविर, गिरफ्तार

अस्पताल में दाखिल संजय के परिजनों ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में ऑक्सीजन के लिए तमाम कोशिशें की लेकिन उनको कहीं ऑक्सीजन नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने संजय के दोस्त देवेंद्र को फोन किया और बताया कि उनके दोस्त की जान खतरे में है। इतना सुनते ही देवेंद्र ने अपनी बाइक स्टार्ट की और रात में करीब 150 किमी चलकर रांची पहुंचे। यहां उन्होंने ऑक्सीजन की तलाश की तो उनको झारखंड गैस प्लांट में ऑक्सीजन मिल गई। खास बात ये रही कि प्लांट के मालिक ने देवेंद्र से जब ये सुना कि वो गाजियाबाद जा रहे हैं तो उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर के पैसे भी नहीं लिए।


झारखंड के शहर रांची से गाजियाबाद तक मोटरसाइकल से आने और ऑक्सीजन सिलेंडर मिल जाने के बाद देवेंद्र के सामने परेशानी ये थी कि गाजियाबाद कैसे पहुंचा जाए। आखिर उन्होंने एक टैक्सी ली और सिलेंडर रखकर चल गए। 24 घंटे के सफर के बाद 25 अप्रैल को वो गाजियाबाद के वैशाली पहुंचे। यहां उन्होंने दोस्त को सिलेंडर दिए। उनके दोस्त संजय की सेहत में सुधार हुआ और उन्हें पता चला कि वो रांची से सिलेंडर लाए हैं तो संजय की आंखों में आंसू आ गए। अस्पताल में भी जिसको पता चला, उसी ने देवेंद्र की तारीफ की। अब सोशल मीडिया पर भी ये चर्चा में है।

close