उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाना की कोरोना से मौत, खेकड़ा से रहे थे विधायक
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाना नैन सिंह लोनी के शकलपुरा गांव में रहते थे। इनके भाई नेपाल सिंह भी उन्हीं के साथ गांव में रहते थे। नेपाल सिंह कसाना 1964 में बीकेडी पार्टी से खेकड़ा के विधायक बने थे। उन्होंने 5 साल अपनी विधानसभा के पूरे किए थे। कुछ वर्ष पूर्व नैन सिंह की मौत हो गई थी।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाना के भाई एवं पूर्व विधायक खेकड़ा विधानसभा नेपाल सिंह कसाना की बृहस्पतिवार रात कोरोना से मौत हो गई। वह लोनी के शकलपुरा गांव स्थित अपने निवास स्थान पर आइसोलेट होकर अपना इलाज करा रहे थे।
यह भी पढ़ें:-अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना के चलते हुई मौत, एम्स में था भर्तीपरिवार के चंद लोगों ने गांव स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया है। नेपाल सिंह की मौत के बाद सचिन पायलट ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की। परिवार के अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित है, जिन का इलाज चल रहा है।
सचिन पायलट के नाना नैन सिंह लोनी के शकलपुरा गांव में रहते थे। इनके भाई नेपाल सिंह भी उन्हीं के साथ गांव में रहते थे। नेपाल सिंह कसाना 1964 में बीकेडी पार्टी से लोनी खेकड़ा के विधायक बने थे। उन्होंने 5 साल अपनी विधानसभा के पूरे किए थे। कुछ वर्ष पूर्व नैन सिंह की मौत हो गई थी।
वहीं कोरोना महामारी की चपेट में 90 वर्षीय पूर्व विधायक नेपाल सिंह भी संक्रमित हो गए थे। उन्होंने अपने आप को घर में ही आइसोलेट कर लिया था। वह अपना घर पर ही इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार रात उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। नेपाल सिंह की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।
नेपाल सिंह कोरोना संक्रमित थे। इसलिए परिवार के 4 से 5 लोगों ने ही कोविड-19 किट पहनकर गांव स्थित श्मशान घाट में उनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया। नेपाल सिंह की मौत के बाद सचिन पायलट ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की।
नाना की मौत के बाद उन्होंने परिवार को संवेदना ही दी। गांव के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि नेपाल सिंह के परिवार के दो से 3 लोग और कोरोना से संक्रमित हैं। नेपाल के 1 पोते को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया हुआ है।
