Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लापता युवक का 2 दिन बीतने के बाद भी नही मिला सुराग।


लापता युवक का 2 दिन बीतने के बाद भी नही मिला सुराग।

24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 2 दिन पिव एक युवक परिजनों से नाराज होने के बाद घर से निकला था घर से निकलते दौरान वह अपने साथ छोटा हाथी लेकर गया था उसी रात उसने परिजनों को अपनी लोकेशन मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार बताई थी। परिजनों द्वारा तलाशने पर उस जगह छोटा हाथी तो मिला परंतु युवक नहीं मिला पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉर्डर थाना क्षेत्र कि राधा विहार कॉलोनी में 21 तारीख रात्रि 9:00 बजे पवनेश कुमार 27 वर्ष पुत्र राजवीर सिंह परिजनों से नाराज छोटा हाथी लेकर निकला था। 2 घंटे बाद परिजनों द्वारा संपर्क करने पर उसने अपना स्थान मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार बताया था। उसके बाद उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर टेंपो छोटा हाथी मुरादनगर थाना क्षेत्र के गंग नहर छोटा हरिद्वार पर खड़ा मिला। गाड़ी में ही मोबाइल स्विच ऑफ था। परिजनों ने मुरादनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। 
सूत्रों की माने तो पवनेश सीसीटीवी कैमरे में नहर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। मुरादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाने पर गुमशुदगी दर्ज है। हम भी घटना को ट्रेस करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं गोताखोरों की मदद दी जा रही है अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
close