Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी विधानसभा में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन


लोनी विधानसभा में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

  • गरीब आदमी की थाली से रोटी छिन्ने का काम रही है सरकार: यामीन मलिक
  • उप जिलाधिकारी लोनी को सोपा ज्ञापन।
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी विधानसभा बृहस्पतिवार को पैट्रोल-डीजल, गैस व खाद्य सामग्री आदि आवश्यक वस्तुओं के दरों में निरंतर जबरदस्त वृद्धि व मंहगाई के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस शाहनवाज आलम के आवहान पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष यामीन मलिक के नेतत्व में लोनी तिराहे हनुमान मंदिर से लेकर नगर पालिका लोनी तक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। और उप जिलाधिकारी लोनी को देश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के विरोद्ध में जोरदार नारे-बाजी, बाइक स्कूटी को पैदल खींचकर पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रर्दशन किया। कांग्रेसजन मंहगाई कम करने की मांग के पोस्टर अपने हाथों में लियें हुए थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष यामीन मलिक ने कहा कि कारोना महामारी के बीच आज केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पैट्रोल-डीजल, गैस व खाद्य सामग्री आदि वस्तुओं  के दरों में निरंतर जबरदस्त वृद्धि हो रही है। 
ईधन की कीमतों में यह एतेहासिक और निरन्तर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब देश का नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर का आकड़ा पार कर गया है। लगभग सभी घरेलू सामानों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतो में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार द्वारा इस साल के पिछले महिनों मे लगभग तिरालीस बार वृद्धि दर्ज की गयी है। केन्द्र की सरकार आज गरीब आदमी की थाली से रोटी छिन्ने का काम रही है। सरकार  बढ़ती  मंहगाई पर न तो अंकुश लगा पा रही है और न ही इस और सरकार का कोई ध्यान है।
लोनी विधानसभा में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस अकबर चौधरी ने कहा की ये सरकार आमजन, मजदूर, असंगठीत मजदूर, किसान व व्यापरी विरोधी है। आज देश का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। कारखाने बंद हो रहें है महगांई चरम सीमा पर है युवा रोजगार के लिए दर बदर घूम रहा है।अगर केंद्र सरकार ने महंगाई पर रोक नहीं लगाई तो अल्पसंख्यक कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी रोड पर इसी तरीके से धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। 

विरोध प्रर्दशन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस अकबर चौधरी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस यामीन मलिक, एनएसयूआई उत्तर प्रदेश महासचिव रिजवान अली तवर, लोनी नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस शाहनवाज खान, जिला उपाध्यक्ष मुनतयाज सैफी, जिला महासचिव जमील मलिक, जिला महासचिव सलमान सैफी, जिला सचिव कारी शकील सैफी, जिला सचिव आसिफ इकबाल, जिला सचिव रिजवान खान ,आलीम भाई, माथुर भाई, पूर्व यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष रिजवान खान एवं सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
close