Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी | तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


24x7 Ghaziabad News
पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद अमित पाठक द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 ईरज रजा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रोनिका सिटी संदीप कुमार के नेतृत्व में थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा दिनांकः 16/07/2021 को सै0 बी-1 ट्रोनिका सिटी से दौराने तलाश वांछित अभियुक्त निवासी डुंगरावली थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद जी तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करता था को मय एक अदद तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।


अपराध कारित करने का तरीका/पछतांछ का विवरण:-

पकडे गये अभियुक्त के द्वारा पूछताछ पर अपना नाम अंकुर पुत्र खुशीराम उम्र 21 वर्ष निवासी डुंगरावली थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद बताया उसने बताया कि उसके द्वारा फेसबुक व व्हाट्सएप पर इसी तमंचे के साथ वीडियो व फोटो बनाकर अपलोड किये गये थे। उसके पास ये नाजायज तमंचा व कारतूस है। फोटो व वीडियो वायरल करके में लोगो में भय उत्पन्न करना चाहता था और फेमस होना चाहता था।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0स0-455/21 धारा 188/336 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद
2.मु0अ0सं0- 4561/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद

गिरफ्तार एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-

1. प्र0नि0 संदीप कुमार सिंह थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद।
2. उ0नि0 सुशील कुमार थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद।
3. हे0का0 713 दीनदयाल थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद।
4. का0 1096 अरविन्द कुमार ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद।

विज्ञापन

1 / 5
Caption Text
2 / 5
Caption Two
3 / 5
Caption Three
4 / 5
Caption Four
5 / 5
Caption Four

close