Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

मुरादनगर उखलरसी शमशान घाट का लैंटर गिरा। कई दबे, 50 से अधिक घायल, रेस्क्यू अभियान जारी।

मुरादनगर उखलरसी शमशान घाट का लैंटर गिरा। कई दबे, 50 से अधिक घायल, रेस्क्यू अभियान जारी।


रविवार दोपहर को उखलारसी श्मशान घाट मुरादनगर की छत भरभराकर गिर गई। इसमें कई लोग मलबे में दब गए। जबकि, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए थे। दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100  से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की अचानक जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया।

मुरादनगर उखलरसी शमशान घाट का लैंटर गिरा। कई दबे, 50 से अधिक घायल, रेस्क्यू अभियान जारी।


यह भी पढ़े:-हादसों का कारण बनते डग्गामार वाहन।

किसी को भी भागने तक का मौका नहीं मिला। चीखपुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने बमुश्किल दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में भवन बना था। अधिक  बारिश में मिट्टी बैठने से घटना हुई है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन चल रही है।


रुक-रुक हो रही है बारिश।


आपको बता दें कि मुरादनगर में सुबह 3 बजे से साढ़े आठ बजे तक बारिश हुई। बीच मे कुछ देर बंद रही फिर बारिश शुरू हो गयी। जो भवन गिरा है, वह करीब दस साल पुराना है, नगरपालिका ने उसे बनाया था। मुरादनगर की घटना को देखते हुए मोदीनगर में राज चौपला से ट्रैफिक को हापुड़ रॉड की तरफ डायवर्ट कराया गया। ये वाहन भोजपुर से पिलखुवा होकर गाजियाबाद जाएंगे।

close