Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

मथुरा महिला फाँसी घर मे दी जाएगी पहली महिला को फाँसी


किसी महिला को भारत मे फाँसी दिए जाने की तैयारी पहली बार की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारत का इकलौता महिला फाँसी घर है। जहां पर करीब 38 साल की शबनम को फांसी दी जाने की तैयारी की जा रही है। इस महिला ने 12 साल पहले एक ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसको जानने के बाद पूरे देश की रूह कांप उठी थी। 

यह भी पढ़े:-झपटमारों के हौसले बुलंद, महिला से लूटा 8 तौले का सोने का हार

यूपी राज्य के अमरोहा जिले में स्थित हसनपुर थाना क्षेत्र के बावनखेड़ी गांव में रहने वाली शबनम ने 12 साल पहले सन 2008 को सबसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। शबनम उस समय लगभग महज 25 साल की थी। शबनम ने अपने माता और पिता समेत 7 लोगों की 15 अप्रैल 2008 की रात को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। शबनम इस वारदात में अकेली नहीं थी। उसके साथ उसके प्रेमी सलीम ने पूरी वारदात को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शबनम एक अच्छे खासे परिवार से संबंध रखती थी। शबनम के पिता शौकत अली एक बहुत बड़े शिक्षक थे। शबनम ने भी पोस्ट ग्रेजुएशन की हुई थी। वह अपने पिता के साथ शिक्षा संबंधित कामों में पूरी भूमिका निभाती थी। 


जाने पूरा मामला:

पोस्ट ग्रेजुएट शबनम को एक पांचवी क्लास फेल सलीम से प्यार हो गया था। शबनम अपने प्रेमी सलीम को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती थी, परंतु सलीम के अनपढ़ होने के कारण शबनम के पिता शौकत अली ने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया। 


वही शबनम अपने प्यार में बुरी तरह चूर हुई पड़ी थी। शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर एक ऐसी योजना बनाई। जिसको सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। शबनम ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने पूरे परिवार की हत्या करने की योजना बनाई थी। 


15 अप्रैल 2008 की काली रात जिसको कोई नहीं भूल सकता, एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मां, बाप और परिवार में 10 महीने के बच्चे समेत पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। जिसका कारण सिर्फ यह था कि उसको पढ़े लिखे होने के बावजूद भी एक अनपढ़ लड़के से शादी करनी थी। 


रची झूठी कहानी:

गांव हत्या के बाद जब चीख-पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर भी पहुंच गई थी। अपने परिवार की हत्या करने के बाद शबनम खुद भी रो रही थी। शबनम ने बताया कि लुटेरों ने लूट करने के कारण उसके परिवार की हत्या कर दी है, लेकिन पुलिस और गांव के लोगों को यह बात हजम नहीं हुई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया था।


शबनम के पेट में था बच्चा:

शबनम के पेट में सलीम का बच्चा पल रहा था। जिसकी उम्र उस समय करीब 4 महीने थी। जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि शबनम ने ही अपने प्रेमी को पाने के लिए पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है। यह जानकारी जब गांव के लोगों को पता चली तो लोगों की रूह कांप उठी। पूरे देश में यह मामला करीब 6 महीने तक चर्चा का विषय बना रहा था। क्योंकि एक बिन ब्याही गर्भवती बेटी ने अपने प्रेमी के लिए अपने परिवार के 7 लोगों की बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मथुरा जेल में शिफ्ट कर दिया है।


चल रही है फाँसी की तैयारी:

कोर्ट ने इस माम्बले मस शबनम और सलीम को फांसी की सजा सुनाई है। मथुरा में देश का इकलौता महिला फाँसी घर बनाया गया है। जो 1850 में बनाया गया था। इस फाँसी घर में पहली फाँसी शबनम को दी जाएगी। 


शैलेंद्र कुमार वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि अभी कोर्ट ने फांसी की तारीख तय नहीं की है। कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी। इस मामले में शबनम को वही जल्लाद पवन मेरठ वाले फांसी देगा, जिसने निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी दी थी। अभी तक जल्लाद दो बार जेल का दौरा कर चुका है।

close