जनपद के लोनी में बार्डर थाना पुलिस ने रविवार को आला अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में बिना परमिट चलाए जा रहे दिल्ली नंबर के छह आटो सीज किए हैं। अभियान के दौरान 85 आटो के चालान काटे गए।
विश्वजीत सिंह बार्डर थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में आटो चालकों द्वारा लोगों के साथ अभद्रता करने, तेज आवाज में गाने चलाने की शिकायतें मिल रही थी। मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसपर एसपी देहात डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर रविवार को क्षेत्र में बिना परमिट चलाए जा रहे आटो के खिलाफ चेकिग अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़े:-फ्लैट में चल रहे देह व्यापार पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार
अभियान के दौरान दिल्ली से क्षेत्र में आने वाले आटो के परमिट, कागजात और चालकों के ड्राइविग लाइसेंस की जांच की गई। जांच में चालकों के पास जिला गाजियाबाद का रूट परमिट न मिलने पर छह आटो को सीज किया गया।
अभियान के दौरान 85 आटो के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि बिना परमिट आटो चलाने और यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
