दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित गिरी मार्केट कालोनी के पास सोमवार दोपहर नगर पालिका द्वारा महिलाओं के लिए बनवाए गए पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया गया। पिंक टॉयलेट के शुरू होने से शहर के दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र से लोनी बाजार आने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा।
SDM शुभांगी शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्षा रंजीता धामा, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने दोपहर करीब एक बजे संयुक्त रूप से पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि टाटा कंपनी द्वारा करीब 17 लाख रुपये की लागत से पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया है।
यह भी पढ़े:-फ्लैट में चल रहे देह व्यापार पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार
टॉयलेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। दस रुपये का सिक्का डालकर महिला टॉयलेट का प्रयोग कर सकेंगी। शहर की कालोनियों और ग्रामीण क्षेत्र से लोनी बाजार आने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में अत्याधुनिक बायो तकनीक का प्रयोग किया गया है। साथ ही टॉयलेट में गंदगी निस्तारण के लिए ढ़ाई हजार लीटर के दो सेफ्टी टैंक लगाए गए हैैं। टॉयलेट में हैंड वाश, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
