यूपी के गाजियाबाद जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़के की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है, इस लड़के का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक विशेष धार्मिक स्थल पर जाकर पानी पीने की गलती की। पिटाई के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मसूरी थानाक्षेत्र के डासना स्थित धार्मिक स्थल में पानी पीने की वजह से एक लड़के को पीटने की वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को ट्वीट कर कर गाजियाबाद पुलिस को शिकायत की गई, जिसके आधार पर शुक्रवार आधी रात को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार देर रात से ही यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। राज्य सभा सदस्य संजय सिंह से लेकर विदेशी पत्रकारों ने भी वीडियो ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आपको बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में इस पर राजनीति गरमा सकती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आरोपित युवक पहले लड़के का नाम पूछता है। फिर कहता है कि विशेष धार्मिक स्थल क्यों गया था। लड़का बताता है कि पानी पीने, उसके बाद आरोपित लड़के से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर देता है।
डॉ0 ईराज राजा एस पी देहात ने बताया कि देर रात आरोपित श्रंगी नंदन यादव निवासी भागलपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। Fir दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
यह वीडियो देर शाम इंस्टाग्राम पर डाली गई थी। फिर ट्विटर पर पोस्ट कर यूपी पुलिस व गाजियाबाद पुलिस को शिकायत की गई। इसके बाद से वीडियो काफी वायरल हो गया। वीडियो में, जिस मंदिर के लिए पूछा जा रहा है, वह प्रसिद्ध डासना देवी मंदिर है। आरोपित का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह धारदार हथियार के साथ गाली-गलौज कर रहा है।

