Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

हत्या का चौथा आरोपित गिरफ्तार।


हत्या का चौथा आरोपित गिरफ्तार।

24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने 2 सप्ताह पूर्व एक्सपोर्ट कंपनी में कार्यरत हेल्पर की चाकू मारकर हत्या करने वाले चौथे आरोपी को रविवार सुबह बेहटा हाजीपुर बंद फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि 6 मई को बलराम नगर कॉलोनी के सामने दिल्ली सहारनपुर मार्ग के जेड कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी में बड़ावत जिला बागपत का शव पड़ा मिला था। सीसीटीवी कैमरे में 4 बदमाशों द्वारा लूट का विरोध करने पर सनी की हत्या करने का पता चला था। 
उन्होंने बताया कि मामले में 2 दिन पूर्व पुलिस ने 3 आरोपी फरमान, सिराज, फरमान उर्फ लाली निवासी प्रेम नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने रविवार को सुबह चौथे आरोपित नादिर उर्फ भूरा बेहटा हाजीपुर बन्द फाटक के पास से से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है। 

पूछताछ में आरोपी अपने साथियों के साथ हेल्पर सनी को विरोध करने पर छोरी मार कर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
close