5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये में बेचता था।
24x7 गाजियाबाद पुलिस
कविनगर पुलिस व एसपी सिटी प्रथम की टीम ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक कार व 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को 1 लाख रुपये में बेच रहा था। पूर्व में दर्जनों लोगों को इसकी सप्लाई कर चुका है।
कविनगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चंद्र नगर निवासी आदित्य जैन है। पुलिस ने इसे चेकिंग के दौरान कवि नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक ग्रैंड आई 10 कार और उसमें रखे हुए 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं। आरोपित इन कंसंट्रेटर को 1 लाख रूपये में बेच कर जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठा रहा था। पूर्व में वह दर्जनों लोगों को मनमानी कीमत में कंसंट्रेटर सप्लाई कर चुका है।
करवाएं अपने घर दुकान को सेनीटाइज करवाना वह भी कम दामों में तो अभी बुक करें 👇 or call us on 7303223309


