लोनी | पत्नी समेत 2 मासूमों की हत्या मामले में पति गिरफ्तार।
24x7 Ghaziabad News
जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में एक महिला और दो बच्चों की फंदा लगने से मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 जुलाई को उत्तरांचल विहार कॉलोनी में एक घर के अंदर महिला प्रिया, बेटी नव्या (5) और 40 दिन के बेटे का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत फंदा लगने से हुई थी। मामले में मृतका की मां पूनम ने अपने दामाद समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में महिला के प्रति अरविंद जेठ अमित बहन रीना और एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन