महानगर सपा महिला सभा | वार्ड 28 से अध्यक्ष बनी वंदना गौतम
Ghaziabad News
राजीव कॉलोनी साहिबाबाद वार्ड नंबर 28 मे राजदेवी चौधरी व किरण कालिया के नेतृत्व में महानगर सपा महिला सभा संगठन में विस्तार करते हुए उन्हें सपा महिला सभा गाजियाबाद में वार्ड 28 से अध्यक्ष की जिम्मेदारी वंदना गौतम को दी।
वंदना गौतम ने कहा है कि जो जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई उसे मैं पूरी निष्ठा और इमानदारी से निभाऊंगी और पार्टी की नीति व विचारधारा को जन जन तक पहुंच पहुंचाने का कार्य करूंगी।
उन्होंने कहा है कि महिलाओं की आवाज को उठाना मेरा प्रथम मुद्दा होगा और महिलाओं की आवाज को मैं शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करूंगी।
इस दौरान और सभी महिलाओं ने संकल्प लिया है कि 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
मुख्य रूप से राजदेवी चौधरी पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग व पूर्व जिला अध्यक्ष महिला सभा गाजियाबाद जुबैर चौधरी (युवा नेता सपा) पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला सभा योगेश्वरी गुर्जरी, अंजु वेद महानगर उपाध्यक्ष महिला सभा, ममता कोहली, आरती, गुड़िया, सुनीता, नीतू गौतम, कलावती, बीना देवी, सरिता, हेमलता, रिंकी, सोनिया, शीला, उर्मिला, इमराना, अफसाना, खतीजा व अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।