घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग करते समय बरतें विशेष सावधानी
Take special precautions when using oxygen cylinders at home
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
यदि आप घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं तो बरते विशेष सावधानी नहीं तो दिक्कत हो सकती है। दो माह से अधिक समय से रखा भरा हुआ सिलिंडर कतई प्रयोग न करें। उसकी गैस आपके शरीर को सांसें थाम सकती है। यह कहना है राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 11वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार का। बीते दिनों चिनहट स्थित केटी गैस प्लांट में कर्मचारियों द्वारा बरती गई लापरवाही ही विस्फोट का कारण है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई और आठ से 10 लोग घायल हुए।
ऊंचाई पर ना रखें भरा हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर
Oxygen सिलेंडर में 2000 पीएसआइ (पौंड स्क्वायर इंच) के प्रेशर से गैस भरी जाती है और लीकेज होने पर इतने ही प्रेशर से निकलती भी है। अगर भरा हुआ सिलेंडर ऊंचाई पर रखा है। किसी कारण से वह गिर गया और उसके वाल्व में दिक्कत हुई तो वह लीकेज होगा। लीकेज होने पर सिलेंडर से बहुत तेजी से गैस निकलती है। जब गैस निकलती है तो वह गुब्बारे से वह निकलने की रफ्तार से पीछे भागता है। इसकी चपेट में जो भी आएगा वह गंभीर रूप से घायल होगा। विस्फोट हुआ तो पूरी इमारत ढहा देगा। इसलिए सिलेंडर की पांच साल में हाईड्रो टेस्टिंग भी करानी जरूरी होती है। जिससे उसकी क्षमता का पता चलता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
कबाड़ी के यहां से पड़े और बिना हाइड्रो टेस्टिंग वाले सिलेंडर में गैस नहीं भरनी चाहिए। घर पर यदि ऑक्सीजन सिलेंडर रखें तो उसे सीधा और क्लंप लगाकर रखें। सिलेंडर को लुढ़काकर नहीं ले जाना चाहिए। इससे वाल्व क्षतिग्रस्त हो सकता है। अधिक ताप वाले स्थान पर सिलेंडर को नहीं रखना चाहिए।
क्या कहते हैं जानकार
नीरज कुमार, डिप्टी कमांडेंट, NDRF का कहना है की ऑक्सीजन सिलेंडर के प्रयोग में बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। अगर उसका प्रयोग घर में कर रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की राय जरूर ले लें। इसे ऊंचाई पर न रखें। दो माह से अधिक समय का भरा हुआ सिलेंडर कतई प्रयोग न करें। वह हानिकारक होगा।
