Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

अकबर चौधरी का उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव बनने पर फूल मालाओं से किया स्वागत


अकबर चौधरी का उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव बनने पर फूल मालाओं से किया स्वागत

24x7 गाजियाबाद न्यूज

गरिमा गार्डन वार्ड नंबर 64 के लोगों ने अकबर चौधरी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव बनने पर उनके कैंप कार्यालय गरिमा गार्डन पर जाकर फूल मालाएं एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का हम धन्यवाद करते हैं कि हमारे बीच के साथी को अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूत करने की जो प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। हम सभी क्षेत्र के निवासी राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं कि अकबर चौधरी द्वारा हमेशा अल्पसंख्यक के लोगों की लड़ाई को बहुत ही मजबूती से लड़ते हैं और हम सब भी हमेशा कांग्रेस पार्टी और अकबर चौधरी का साथ हमेशा देंगे।

यह भी पढ़ें:- अवैध निर्माण वाली बिल्डिंगों पर लगी है सील अंदर बसते जा रहे लोग

वहीं अकबर चौधरी ने सभी क्षेत्र के निवासियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं हमेशा अपने लोगों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा हूँ और आगे भी मजबूती से लड़ता रहूंगा और यकीन दिलाता हूँ कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है, तो अल्पसंख्यक समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी में एक मजबूत हिस्सेदारी भी दी जाएगी। साथ ही अकबर चौधरी ने राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अल्पसंख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष जनाब शाहनवाज आलम एवं शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराइयों से शुक्रिया किया।

अकबर चौधरी का उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव बनने पर फूल मालाओं से किया स्वागत


स्वागत समारोह में मौजूद रहे क्षेत्रीय निवासी आसमोहम्मद सैफी, रिजवान खान सैफी, याकूब खान, नानू सैफी, आसिफ भाई, समीर भाई, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस मुमताज सैफी अल्पसंख्यक जिला सचिव रिजवान खान एवं आदि लोग मौजूद रहे।

close