Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

आधिकारिक आंकड़े से 3 गुना ज्यादा है अवैध निर्माण।


आधिकारिक आंकड़े से 3 गुना ज्यादा है अवैध निर्माण।

24x7 गाजियाबाद न्यूज
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन 7 में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है। राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 में जीडीए ने सिर्फ पांच निर्माणों पर कार्रवाई की है, जबकि यहां पर करीब 15 स्थानों पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। कई बिल्डरों ने तो पूरी बिल्डिंग खड़ी कर ली है।

राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 में बिल्डरों ने भूतल के अतिरिक्त 5 मंजिला इमारत पर निर्माण कर लिया है। अभी भी कई स्थानों का निर्माण कार्य चल रहा है। 1 दिन में यह अवैध निर्माण नहीं हो जाते हैं। इन बिल्डिंगों के निर्माण में हफ्तों में महीनों का समय लगता है। इसके बावजूद भी प्राधिकरण अधिकारियों व कर्मचारियों को अवैध निर्माण का पता नहीं लगता है। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो जाते हैं। लोगों की माने तो जीडीए अधिकारियों से सांठगांठ कर बिल्डर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रहे हैं। अधिकारी अवैध निर्माण देखते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं करते। 
इस तरह बिल्डर कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर शहर का नक्शा व सूरत खराब कर रहे हैं। साथ ही राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जीडीए ने पत्र जारी कर बताया था कि लॉकडाउन में उससे पहले राजेंद्र नगर सेक्टर 3 की 5 अवैध निर्माण को सील किया गया था।
आधिकारिक आंकड़े से 3 गुना ज्यादा है अवैध निर्माण।


क्या कहते है अधिकारी।

प्रभारी प्रवर्तन जोन 7 गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सीपी त्रिपाठी का कहना है कि अधिकारियों को भेज कर दिखाया गया है। कहीं भी अवैध निर्माण नहीं हो रहा है। जहां भी अवैध निर्माण हो रहा था उसे रुकवा दिया गया है।
close