Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर।


विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर

24x7 गाजियाबाद न्यूज
विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष दीप गौतम और मीडिया प्रभारी कपिल शर्मा के अथक प्रयास से दिव्यांग कैलाश को व्हीलचेयर मुहैया कराई। 

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद महानगर कार्यकारिणी के महानगर अध्यक्ष दीप गौतम और महानगर मीडिया प्रभारी कपिल शर्मा के निरंतर प्रयास से मकान नंबर 509 शिब्बन पुरा में निवास करने वाले कैलाश भाई को व्हील चेयर का प्रबंध करवाया।
जानकारी के मुताबिक कैलाश को ब्रेन हेमरेज था। जिसके कारण उनके दोनों पैर बेकार हो चुके हैं। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली। उन्होंने उनसे मिलकर आश्वासन दिया कि अगर किसी भी चीज की जरूरत हो देखा तो परेशानी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान महानगर मंत्री अरविंद कुमार तिवारी, महानगर संयोजक मंत्री श्रीमती राम जानकी, महानगर वार्ड मंडल प्रभारी राकेश, महानगर वार्ड नंबर 9 की कार्यकारिणी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
close